
Coronavirus Cases in India, Coronavirus Active Case, Coronavirus Deaths, corona patients recovery rate, Ministry of Health and Family Welfare, covid-19 updates
रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को 1,758 मरीज मिले, जबकि 1,592 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। बीते 24 घंटे में रायपुर समेत अन्य जिलों में 12 जानें गई। जिनमें रायगढ़ में 3, महासमुंद में 2, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद और जांजगीर चांपा में 1-1 मौत हुई। इसके अलावा 40 पुरानी मौतों की जानकारी भी शुक्रवार को कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ी गई है। अब तक महामारी में 2,412 मरीज कोरोना से जंग लड़ते हुए अपनी जान गंवा बैठे।
यही वजह है कि मृत्युदर 1.22 प्रतिशत के करीब बनी हुई है। जो कई राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। राज्य के लिए राहत की खबर रिकवरी रेट में सुधार, मरीजों के मिलने की दर में गिरावट और मरीजों में वायरस लोड का कम होना है। अक्टूबर में कोरोना संक्रमण के फैलाव का जो ट्रेंड बना हुआ था, वही नवंबर के 6 दिनों में देखा गया है। मरीजों के मिलने की गति, स्वस्थ होने वाले मरीजों की रफ्तार के बराबर ही है। यही वजह है कि वर्तमान में 23 हजार एक्टिव मरीज रह गए हैं।
प्रदेश में अब तक-
कुल संक्रमित- 1,97,991
एक्टिव- 23,066
डिस्चार्ज- 1,72,513
मौतें- 2,412
Published on:
07 Nov 2020 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
