उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। ये भी उन्हीं 2 लाख मेडिकल स्टाफ में शामिल है। इसके बाद 50 साल से अधिक आयुवर्ग के हाई रिस्क वाले लोगों को क्योंकि उनमें मौत का प्रतिशत सर्वाधिक, वर्तमान में करीब 53 प्रतिशत है। प्रदेश में 80 कोल्ड स्टोरेज सेंटर को बनाने का काम जारी है, इनके लिए भारत सरकार से ही उपकरण मिल रहे हैं।