यहां उन्होंने अपनी पहुंच बताकर मंत्रालय और अन्य विभागों में नौकरी लगाने का झांसा दिया। त्रिवेन्द्र ने 50 हजार रुपए दिए। वहीं त्रिवेन्द्र के अलावा सनत साहू से 60 हजार, कोमल साहू से 1 लाख, लेखराम साहू से 25 हजार, गोपी चंद से 50 हजार, संदीप निषाद से 1 लाख 20 हजार, धनेन्द्र साहू से 90 हजार, पवन नारायण साहू से 80 हजार, शेष नारायण वर्मा से 1 लाख, जगन्नाथ साहू से 2 लाख, मनोज साहू से 60 हजार, हरिशंकर साहू से 80 हजार, घनश्याम साहू से 70 हजार, चितेश्वर साहू से 50 हजार, देवेन्द्र निर्मलकर से 70 हजार, खिलेश्वर साहू से 30 हजार, हितेश साहू से 80 हजार, वेद प्रकाश साहू से 70 हजार, कामदेव साहू से 50 हजार, सावित्री साहू से 70 हजार और संजय यादव से 70 हजार रुपए लिए हैं। इसके अलावा और भी लोगों से आरोपियों के धोखाधड़ी करने की आशंका है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।