पुलिस के मुताबिक शुभम कुमार जैन रविवार की रात अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। लोधीपारा चौक के पास कार सवार कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। उस समय उसके दोस्त आगे निकल गए। शुभम से मारपीट करते हुए मोबाइल और बाइक लूटकर आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अब्दुल्ला उर्फ पप्पू साहू, कैलाश टंडन उर्फ लूल्ली और उनके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट की मोबाइल, बाइक को बरामद कर लिया है।