निगम पहुंचे पुलिस जवानों के परिजनों ने बताया कि टैंकर से पानी की सप्लाई करने की मांग की गई। इस दौरान निगम के अफसरों द्वारा बकाया टैक्स जमा करने की बात कही गई। जिसमें पुलिस जवानों के परिजनों द्वारा बकाया टैक्स बुधवार को जमा कर दिया गया है। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा भी टैक्स में रियायत देने की बात सामने आई है। इस संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि 18 एकड़ में टैंकर से जारी पानी सप्लाई पर रोक नहीं लगाई गई है। टैक्स जमा करने संबंधितों को कहा गया था।