CG DMF Scam: ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ घोटाले के संबंध में पूछताछ करने के लिए कोरबा जनपद पंचायत के चार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 19 मई तक रिमांड पर लिया है। मंगलवार को कोरबा के तत्कालीन नोडल अधिकारी डीएमएफटी भरोसाराम ठाकुर, तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूनेश्वर सिंह राज, तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मिर्झा और तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र कुमार राठौर को कोर्ट में पेश किया।