कोल स्कैम में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया, दीपेश टांक, राहुल सिंह,, मोइनु्द्दीन कुरैशी, हेमंत और चंद्रप्रकाश जायसवाल, शिवशंकर नाग, संदीप नायक और रोशन सिंह को अंतरिम जमानत दी हैं। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटेश्वर सिंह की युगल पीठ ने सोमवार को फैसला सुनाया। साथ ही कहा कि कोल स्कैम की जांच में समय लगेगा, इसलिए बिना किसी जल्दबाजी के आरोपियों को अंतरिम जमानत दी जा रही है। उचित आचरण बनाए रखने, अदालत के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।