Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: हर साल रायपुर जिले में सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं। पिछले साल भी 7 हजार से अधिक लोग साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। ठगी में शिकार होने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो इनजान लिंकों को ओपन करते हैं या इस तरह के लुभावने मैसेजों के झांसे में आते हैं। मैसेज, लिंक भेजकर साइबर ठग लोगों को लालच देते हैं।