DA Hike: प्रदेश के श्रमायुक्त ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल 2025 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2024 से दिसम्बर 2024 के मध्य 11.40 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। इसके हिसाब से प्रति बिन्दु 20 रुपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 228 रुपए की वृद्धि की गई।