scriptमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुख्यमंत्री की पाटन से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग | Demand from the Chief Electoral Officer to cancel the candidature of t | Patrika News
रायपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुख्यमंत्री की पाटन से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

– भाजपा ने लगाया प्रचार थमने के बाद भी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने का आरोप

रायपुरNov 24, 2023 / 05:14 pm

santram sahu

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुख्यमंत्री की पाटन से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुख्यमंत्री की पाटन से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

रायपुर.
भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन्न करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद और विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विजय मिश्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले से शिकायत पत्र में कहा है कि पाटन के कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उम्मीदवारी रद्द की जाए। क्योंकि मुख्यमंत्री ने प्रचार थमने के बाद भी 16 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस तरह से मुख्यमंत्री ने आचार संहिता नियम का उल्लंघन किया। वहीं बीजापुर के कलेक्टर को भी मतगणना से पृथक करने की मांग की गई। कलेक्टर पर आरोप है कि लगातार कांग्रेस विधायक के संपर्क के रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि भाजपा ने पूर्व में इस मामले की शिकायत भी की गई। इसकी भी दस्तावेज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा गया।

Hindi News/ Raipur / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुख्यमंत्री की पाटन से उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

ट्रेंडिंग वीडियो