23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Job Fair: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका! इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी पा सकते हैं जॉब

CG Job Fair: रायपुर में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा, जिसमें 10वीं पास से ग्रेजुएट युवाओं के लिए 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

2 min read
Google source verification
युवाओं के लिए जॉब का मौका (photo source- Patrika)

युवाओं के लिए जॉब का मौका (photo source- Patrika)

CG Job Fair: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर की ओर से 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में 10वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी, जहां कुल 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्य रूप से Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर (महिला और पुरुष) के 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

CG Job Fair: पंजीकरण अनिवार्य

चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। इन पदों के लिए 10,000 से 14,000 रुपये मासिक वेतन तय किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल e-Rojgar Portal Chhattisgarh पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीयन के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला रोजगार कार्यालय समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप और जॉब फेयर आयोजित करता है। इन कैंपों के माध्यम से निजी कंपनियों और नौकरी तलाश रहे युवाओं को एक ही मंच पर लाया जाता है, जिससे भर्ती प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है।

रोजगार मेलों का महत्व

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
कम पढ़े-लिखे युवाओं (8वीं, 10वीं पास) को भी नौकरी से जोड़ना
निजी क्षेत्र में सीधी भर्ती की सुविधा देना
बेरोजगारी दर कम करने में मदद

CG Job Fair: ई-रोजगार पोर्टल की भूमिका

राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन, जॉब अपडेट और रोजगार मेलों की जानकारी प्रदान करता है। इससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनती है।

निजी कंपनियों की भागीदारी

टेलीकॉम, मार्केटिंग और सर्विस सेक्टर की कंपनियां इन कैंपों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं, जिससे युवाओं को शुरुआती स्तर की नौकरियां आसानी से मिल पाती हैं।