
चंदू निर्मलकर@रायपुर. खुशियों की दिवाली, हम सब की दिवाली। इस त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद कर उनके साथ खुशियां बांटना इन युवा संगठनों का असली मकसद है। दिवाली में एक अदद दूसरे की खुशियों को देखकर अपनी गरीबी को झांक रहे निर्धन लोगों की मदद करने राजधानी के कई सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। वे घर-घर जाकर जरूरत का सामान दान कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। कुछ संगठनों ने दिवाली में गरीब बच्चों को कपड़ा दान करना, बुजुर्गों के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने सहित अन्य सहायता करना अब उनकी परंपरा ही बन गई है। पत्रिका ने शहर के कुछ ऐसे ही सामाजिक संठगनों से बातचीत कर उनके नेक कामों को जाना...
घर-घर जाकर निर्धन परिवारों को दान कर रहे जरूरत के सामान
समाज सेवा समिति टाटीबंध रायपुर के सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस साल भी दिवाली में गरीब परिवारों के घर जाकर जरूरत के सामान देने की परंपरा को कायम रखा है। युवा संगठन ने हीरापुर निवासी सरिता गुप्ता के घर पहुंच कर एक माह का राह्यशन और जरूरी सामान दान किया। संगठन सदस्य गुरजंट सिंह भामरा ने बताया कि परिवार के मुखिया आनंद गुप्ता की अचानक मौत हो जाने के बाद परिवार आर्थिक समस्या जूझ रहा था। स्थिति जानने के बाद हमने जरूरत का सामान दान किया।
टाटीबंध समाज सेवा समिति ने एक हॉस्पिटल में मनहोर साहू को बेटी के इलाज के लिए 5100 रुपए की आर्थिक मदद की। इस नेक काम में गुरजंट सिंह भामरा, भूपिंदर सिंह आर्मी, लश्कर सिंह औजला, रणजीत सिंह पनेसर, गुरदीप सिंह भामरा, बेअंत सिंह कलसी, नितिन नागदेव, चरणजीत सिंह पनेसर, संजय सिंह ठाकुर, यूश्री राव जी, नसीब सिंह, गुरनाम सिंह, राजू सिंह ठाकुर, राजीव चौधरी, हरजिंदर सिंह, सतबीर सिंह सेम्बी, राशमीत सिंह टुटेजा, गुरजंट सिंह सग्गू, जगमोहन सिंह, कमलजीत सिंह लाड़ी, बुट्टा सिंह गिल, सतनाम सिंह गिल, गुरमीत सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह भामरा, गुरसिमरन सिंह भामरा,आदि मौजूद थे।
राजेन्द्र नगर के आदर्श झुग्गी झोपड़ी में गरीब परिवारों को बांटे कपड़ा
देने के लिए कुछ नहीं पर इनकी एकजुटता आज कई निर्धन लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखेर रहा है। राजधानी के युवा संगठन समर्पित संस्था आज अपनी एकजुटता से जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की सेवा करने में लगा हुआ है। इस दिवाली शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र के आदर्श नगर, झुग्गी झोपड़ी में पहुंच कर गरीब बच्चों, महिलाओं और युवाओं को कपड़ा दान किया। संस्था के सदस्य भूपेन्द्र निर्मलकर ने बताया कि हमारे संगठन के सभी मजदूरी वर्ग से हैं। लेकिन उनका संगठन हर वर्ष दिवाली पर्व में गरीबों को जरूरत का सामान दान करने का संकल्प लेकर दान करने की परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार १५० से अधिक निर्धन परिवारों को कपड़ा दान किया। इस नेक काम में अध्यक्ष गिरीभक्त, संरक्षक अजय तिवारी, हेमंत निर्मलकर, संस्थापक भूपेन्द्र निर्मलकर, सचिव मनोज कुमार, समसु मिर्जा, सूरज सोनी, संजय साहू, कान्हा, विष्णु साहू, चंदन निर्मलकर।
भाईचारें की भावना से दिवाली में करते हैं दान
हमारा मंदिर, मज्जिद और गुरुद्वारा आपस में रखेंगे भाईचारा। ये नारा है राजधानी के एक महिला संगठन की जो आपस में भाईचारे की भावना से जरूरतमंदों की मदद करने का नेक काम कर रही है। इस वर्ष दिवाली में गरीब बच्चों को कपड़ा, मिठाई सहित अन्य जरूरत के सामान बांट रहे हैं। इसके अलावा मधु धारा महिला संगठन निर्धन बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान, सरकारी स्कूलों में बच्चों को फीस व कापियां बांटने के अलावा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की मदद करने का काम कर रही है। महिला संगठन की सदस्य मधु बहादूर सिंग अर्पवानी ने बताया कि हमारा संगठन लागातार 9 सालों से दिवाली में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की आर्थिक मदद करने की परंपरा निभा रही है। मधु ने बताया कि एक छोटे स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करने की शुरूआत की थी आज जो आज 650 महिलाओं का एक बड़ा संगठन बन गया है।
दमदार दिवाली की थीम पर बच्चों को बांटेंगे कपड़े
आईए इस दिवाली कुछ अच्छा करते हैं, चलिए कुछ चेहरों पर रोशनी के साथ मुस्कान लाते हैं। यह लाइन है राजधानी के वॉक फ़ॉर चैरिटी द्वितीय युवा संगठन का। जरूरतमंद बच्चों की ये दिवाली शानदार बनाने और उनकी मदद के लिए इस बार 'दमदार दिवाली' के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन संगठन द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्लम एरिया के बच्चों को चुनकर उन्हें नए कपड़े देकर उनकी एक विश पूछी जाती है। इस बार संगठन अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में यह आयोजन करने जा रहा है।
Published on:
17 Oct 2017 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
