23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईजी डॉ आनंद छाबड़ा की दमदार वापसी, बने इंटेलिजेंस चीफ…यादव को मिली बिलासपुर की कमान

Dr. Anand Chhabra is back again: इंटेलिजेंस में डॉ.आनंद छाबड़ा की 9 महीने बाद एक बार फिर वापसी हुई है। इस अवधि में तीन बार उनका तबादला हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Dr. Anand Chhabra returns to Intelligence after 9 months

इंटेलिजेंस में छाबड़ा की वापसी

Dr. Anand Chhabra is back again: रायपुर। इंटेलिजेंस में डॉ.आनंद छाबड़ा की 9 महीने बाद एक बार फिर वापसी हुई है। इस अवधि में तीन बार उनका तबादला हुआ। इंटेलिजेंस से 18 नवंबर 2022 को दुर्ग आईजी बनाया गया। इसके 8 माह बाद 27 जुलाई 2023 को दुर्ग से बिलासपुर आईजी रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन, महीनेभर बाद फिर इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: भाजपा की दूसरी सूची भी जल्द होगी जारी, पार्टी ने इन नामों पर किया मंथन, वरिष्ठ नेताओं ने दिए सुझाव

IPS Anand Chhabara: पिछले कुछ महीनों में हुए घटनाक्रम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा दोबारा इंटेलिजेंस आईजी बनाया गया है। अजय यादव को 9 माह में इंटेलिजेंस से हटा दिया गया। उन्हें सरगुजा रेंज आईजी से 18 नवंबर 2022 को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई। फेरबदल के बाद उन्हें इंटेलिजेंस से बिलासपुर रेज का आईजी बनाया गया है। राज्य सरकार के (Raipur News) आदेश पर गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह द्वारा सोमवार को इसका आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: नक्‍सलियों ने पूर्व विधायक भोजराज नाग को दी जान से मारने की धमकी, कहा- 'मार भगाओ'....फैली सनसनी