26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर में नशे का गोरखधंधा, दिल्ली-मुंबई से पहुंच रहा हर तरह की ड्रग्स

Raipur News: कारोबार और रोजगार के नाम पर कई युवा दिल्ली, मुंबई, पुणे सहित अन्य बड़े शहरों में जाते हैं। इनमें से कई युवक एमडीएमए, हेरोइन, कोकीन आदि जैसी ड्रग्स का नशा करने लग जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Raipur News: रायपुर में नशे का गोरखधंधा, दिल्ली-मुंबई से पहुंच रहा हर तरह की ड्रग्स,

Raipur News: @नारद योगी। राजधानी सहित अन्य शहरों से लौटे ड्रग्स एडिक्टों की वजह से नशे का गोरखधंधा फलफूल रहा है। ये ड्रग्स एडिक्ट अपने साथ ड्रग्स पैडलरों का नेटवर्क भी यहां लेकर आए हैं। इससे ड्रग्स पैडलर नए ग्राहक बना रहे हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में शिक्षा, कारोबार और रोजगार के नाम पर कई युवा दिल्ली, मुंबई, पुणे सहित अन्य बड़े शहरों में जाते हैं। इनमें से कई युवक एमडीएमए, हेरोइन, कोकीन आदि जैसी ड्रग्स का नशा करने लग जाते हैं। वहां से लौटने के बाद यहां भी ड्रग्स पैडलरों के जरिए मादक पदार्थ मंगाते रहते हैं। इसके बाद पार्टी के बहाने अन्य युवाओं को कंज्यूमर बनाते हैं।

कई मामले आ चुके हैं सामने

शहर में कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दूसरे शहरों से आए युवक-युवतियां ड्रग्स तस्करी करते पाए गए हैं। ड्रग्स सेवन करने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। सबसे ज्यादा हेरोइन, एमडीएमए, गांजा और नशे की गोलियों का सेवन करते हैं। पुलिस के पास 5 हजार से ज्यादा कंज्यूमरों के नाम सामने आ चुके हैं।

टेक्नो पार्टियों के जरिए नशे की खुराक

शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, कैफे और फार्म हाउसों में आयोजित होने वाली टेक्नो पार्टियों के जरिए युवाओं को सूखे नशे की खुराक दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने ऐसी कई पार्टियों में छापे मारकर ड्रग्स पैडलरों का पकड़ा है। इस तरह की विशेष पार्टियों में चुनिंदा युवक-युवती शामिल होते हैं। उन्हें ड्रग्स उपलब्ध कराई जाती है।

110 से ज्यादा आरोपी गिरफ्त में

वर्ष 2025 में रायपुर में ड्रग्स तस्करी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 110 से ज्यादा ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई लोगों को सजा भी हुई। पकड़े गए आरोपियों में हेरोइन तस्कर 83, एमडीएमए में 20 और ब्राउन शुगर तस्करी के 7 आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी सहित कुल 445 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केस-1

दो साल पहले तेलीबांधा इलाके में एक शिक्षिका ने अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसका बेटा मेक्सिको से नशीला पदार्थ एंजल डस्ट मंगाता था। वह पुणे में पढ़ाई करता था। पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर लौटा। इसके बाद से हर सप्ताह उसके घर पोस्ट के जरिए नशीला पदार्थ पहुंच रहा था।

केस-2

दिल्ली का आकाश भारद्वाज रायपुर में कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। कुछ समय बाद वह ड्रग्स के धंधे में उतर गया। दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर में बेचने लगा। आरोपी खम्हारडीह और सिविल लाइन में ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।