CG News: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नए सत्र से एग्जीक्यूटिव एमटेक प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। शहर में संचालित टेक्निकल इंस्टीट्यूट में यह अपनी तरह का पहला प्रोग्राम होगा। ये एक तरह का ई मास्टर्स प्रोग्राम है जिसमें ऐसे वर्किंग प्रोफेशनल्स जो अपना स्किल बढ़ाना चाहते है वे एडमिशन लेे सकते हैं।