इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि, आईआईटी भिलाई कैंपस में 100 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक रिसर्च पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह रिसर्च पार्क जहां एक तरफ आईआईटी भिलाई के विद्यार्थी और शोधार्थियों को नई टेक्नोलॉजी और शोध से रूबरू कराएगा, इसका उतना ही फायदा छत्तीसगढ़ के अन्य शोधार्थियों को भी मिल सकेगा। इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार अपने स्तर पर रिसर्च पार्क की शुरुआत करने जा रही है, लेकिन प्रदेश के उन रिसर्च पार्क के साथ-साथ आईआईटी भिलाई कैंपस में भी रिसर्च पार्क की शुरुआत होगी। इस रिसर्च पार्क के जरिए आईआईटी भिलाई उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करेगा।