15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eye Flu (conjunctivitis) : आई फ्लू के मरीज 19000 पार, CM ने ली इमरजेंसी मीटिंग, रोकथाम के लिए बनाई खास योजना

Eye flu (conjunctivitis) News : छत्तीसगढ़ में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) कहर मचा आ रहा है।

3 min read
Google source verification
Eye Flu (conjunctivitis) : आई फ्लू के मरीज 19000 पार, CM ने ली इमरजेंसी मीटिंग, रोकथाम के लिए बनाई खास योजना

Eye Flu (conjunctivitis) : आई फ्लू के मरीज 19000 पार, CM ने ली इमरजेंसी मीटिंग, रोकथाम के लिए बनाई खास योजना

Eye flu (conjunctivitis) News : छत्तीसगढ़ में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) कहर मचा आ रहा है। बीते एक हफ्ते की बात करें तो सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या 19 हजार के पार चली गई है। ये बात सीएम भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में सामने आई है। प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले मामलों को भी शामिल करें तो आंकड़ा तीन गुना यानी 57 हजार से ज्यादा हो सकता है। हालांकि राहत यह है कि इसके 70% मरीज 3 दिन में ठीक हो रहे हैं। हालांकि, सीएम ने इसके बाद भी बीमारी की रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इस पर कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : Train Alert : हावड़ा-मुंबई रूट की कई ट्रेनें 4 से 7 घंटे लेट, ये एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल, देखें लिस्ट

लोगों को शिक्षित और जागरूक करने की जरूरत है। ऐसे में जितना ज्यादा हो सके, सुरक्षा उपायों को लोगों तक पहुंचाए जाएं। बैठक में डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव सहित आला अधिकारी मौजूद थे। दूसरी ओर बस्तर जिले में आई फ्लू के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में शिविर लगाना शुरू कर दिया है। इन शिविरों में 4250 बच्चों की जांच की गई जिसमें 1757 में आईफ्लू की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े : जैन समाज के प्रवीण ऋषि ने कहा- कथा का लक्ष्य जीवन में बदलाव लाना इसलिए सब इसे मन मुताबिक सुनते हैं

बचाव के उपाय

- भीड़ भरी जगह से दूर रहें। हाथ मिलाने-गले मिलने से बचें। अगर ऐसा कर चुके हैं तो हाथों को सैनिटाइज करें।

- गोल्डन रूल यही है कि आंखों को हाथ लगाने से बचें।

- अगर आंखों में खुजली हो रही है तो सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करें। इसके बाद ही आंखों को छुएं।

- आई फ्लू हो चुका है तो काले चश्मे पहनें।

- आंखों से अगर धुंधला दिख रहा है, आंखें खुल नहीं रहीं हैं या 3 दिन ड्रॉप डालने के बाद भी ठीक न हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

यह भी पढ़े : Global Tiger Day : प्रदेश में बाघों की संख्या हो रही कम, निगरानी रखने राज्य सरकार ने लाई नई तकनीक

सरकारी अस्पताल जाने वाले मरीजों का जिलेवार आंकड़ा
दुर्ग : 3746

रायपुर : 3666

बलौदाबाजार : 1563

जशपुर : 1540

बिलासपुर : 1200

बालोद : 1166

बस्तर : 1165

मुंगेली : 1015

नांदगांव : 580

धमतरी : 541

कवर्धा : 507

महासमुंद : 380

बेमेतरा : 175

नारायणपुर : 122

कोंडागांव : 110

कोरबा : 105

सक्ती : 95

बीजापुर : 85

बलरामपुर : 50

सुकमा : 50

जीपीएम : 35

गरियाबंद : 32

दंतेवाड़ा : 30

सूरजपुर : 19

कुल : 19622

यह भी पढ़े : Gold-Silver price Today : सोने-चांदी का भाव हुआ अपडेट, खरीदारी करने से पहले यहां देखें आज का रेट

- आंखें लाल होना

- आंखों में कीचड़ ज्यादा आना

- आंख से पानी आना

- सुबह आंखों का चिपकना

- आंखों में दर्द उठना

- आंखों में सूजन रहना

- हर स्कूल में केस

रायपुर जिले में 850 से ज्यादा निजी स्कूल है। इन स्कूलों में से अधिकांश स्कूलों में बीते तीन दिन से पांच से छह केस निकल रहे हैं।

यह भी पढ़े : Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट हुई जारी, जानिए आपके शहर का क्या है हाल

एसोसिएशन की अपील

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने पालकों से भी अपील है, यदि बच्चों में पिंक आई के लक्षण हैं, तो उन्हें घर में आराम करने दें।

अगर आई फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से इलाज कराएं। खुद से या ओवर द काउंटर दवाइयां, आई ड्रॉप्स खरीदकर इस्तेमाल न करें। इससे जोखिम बढ़ सकता है। आंखों में होने वाली कई समस्याओं में भी आई फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में सही कारण जानना और इलाज जरूरी है। घबराएं नहीं।

- डॉ. सुभाष मिश्रा, संचालक, महामारी नियंत्रण