29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदाई में किसान को मिला सोने के सिक्कों से भरा 3 कलश, गांव वाले बने करोड़पति, लेकिन..

आपने मालामाल वीकली फिल्म तो जरूर देखी होगी। ठीक एेसा ही धमाल मचा इस गांव..

3 min read
Google source verification
CG News

रायपुर . छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक किसान की किस्मत खुल गई। खुदाई के दौरान उसे सोने के सिक्कों से भरे एक नहीं बल्कि 3 कलश मिलने से वह करोड़पति बन गया। लेकिन यह बात ज्यादा देर तक दबी नहीं रही और एक-एक कर पूरे गांव वालों को सोने के सिक्कों के बारे में पता चल गया। इसके बाद फिर क्या था, गांव वालों ने मामला दबाने के लिए अपना हिस्से की मांग कर दी। आपने मालामाल वीकली फिल्म तो जरूर देखी होगी। ठीक एेसा ही धमाल मचा इस गांव। पढि़ए पूरी खबर...

दरअसल यह मामला सुकमा जिले के किन्दरवाड़ा गांव का मामला है। आपको बता दें कि जैसे ही इस शख्स को सोने से भरा कलश मिला। उसने किसी को खबर दिए सोने के सिक्कों से भरी तीनों कलश को अपने पास रख लिया। मगर जब उसे शंका हुई की ये सिक्के असली सोने के है या नहीं तो उसने बाकि गांव वालों से बात की। और इस तरह पूरे गांव में सोने के सिक्के मिलने की बात आग की तरह फैल गई। लोगों में होड़ लगा गई अपना हिस्सा पाने के लिए। वहीं पुलिस को पता चलते ही उन्होंने भी सिक्को को अपने पास रख बात दबाने की कोशिश करने लगे।

तीन कलश सोने के सिक्कों से भरे
शहर से 71 किमी दूर किन्दरवाड़ा में तीन कलश स्वर्ण मुद्राएं मिलने के बाद गांव में सिक्कों को देखने भीड़ लग रही है। इधर तीसरे कलश को लेकर चर्चाओंं का बाजार गर्म है वहीं ग्रामीण अंधविश्वास की वजह से खौफजदा हैं। इधर पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से सिक्कों की जब्ती नहीं की है। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रामीणों ने 130 सिक्के और दिखाए हैं।

इसके तार निचले से लेकर आला अधिकारियों तक जुड़े हैं
सिक्कों की संख्या बढऩे से इसके दावेदारों को लेकर लेकर संशय बरकरार है। इसमें पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि इसके तार निचले से लेकर आला अधिकारियों तक जुड़े हैं। सिक्कों के काल निर्धारण के लिए विशेषज्ञों की समिति निर्णय लेगी। पुलिस के सिक्कों की जब्ती के बाद पुरातत्व संचालनालय विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी, जो इसके काल के संबंध में चर्चा कर निर्णय लेगी। किन्दरवाड़ा 200 घरों की बस्ती है।

यहां धुरवा जाति के लोग रहते हैं। सिक्कों को लेकर नीलाराम सुकमा कलेक्टोरेट भी पहुंचे थे। मुद्राओं के संबंध में जब सुकमा एसपी अभिषेक मीणा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर ऑउटऑफ कवरेज बताया।

तीसरे कलश को लेकर चर्चा का बाजार गर्म
ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि 154 मुद्राएं उनके पास है। नीलाराम ने बताया कि दो बार उन्होंने खुदाई की थी, दोनों बार सिक्के मिले हैं। 31 जनवरी को खुदाई में 24 सिक्के मिले थे। 20 फरवरी को खुदाई करने पर 130 सिक्के मिले। तीन प्रकार के सिक्के मिले हैं। इधर दबी जुबान से तीन कलशों में भरे हुए 281 सिक्के मिलने की बात कही जा रही है।

पुलिस से अधिकृत जानकारी मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई
पुरातत्व संग्रहालय के अध्यक्ष एएल पैकरा ने बताया कि, इस संबंध में मुझे अब तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। प्राप्त सिक्कों के अवलोकन के बाद स्पष्ट रूप से निर्णय लिया जा सकता है। इसके लिए संचालनालय विशेषज्ञों की समिति बनाती है। यह समिति ही मुद्राओं के काल के संबंध में निर्णय लेती है। यह तय है कि यह पुरातत्व महत्व के कीमती सिक्के हैं। पुलिस की जब्ती के बाद ही पुरातत्व विभाग आगे की कार्रवाई करता है।

Story Loader