28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत पर कब्जा करने से नाराज किसान ने होटल संचालक की पीट-पीटकर की हत्या

- रायपुर के मंदिरहसौद इलाके की घटना- किसान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Dec 2020, 1:18 PM IST

Crime

Crime

रायपुर. राजधानी रायपुर में मंदिरहसौद इलाके में एक किसान की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश करना होटल संचालक को महंगा पड़ा। नाराज किसान ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बाहनाकाड़ी में शत्रुघन कोसले (53) का आधा एकड़ खेत है। वह पिछले 20 साल से उसमें खेती कर रहा है। उनके खेत के पीछे विक्की रेस्टोरेंट के संचालक प्रभात कुमार चौधरी (35) की जमीन है। पिछले कुछ समय से प्रभात किसान की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।

बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी वाहन में लगाई आग, पहले भी दो वाहनों को पहुंचा चुके हैं नुकसान

शुक्रवार की रात प्रभात ने किसान के खेत में मुरुम डाल दिया और उसे अपने खेत में जाने का रास्ता बना दिया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी शत्रुघन को हुई। वह चाय का ठेला लगाता था। सुबह अपने खेत में मुरुम देखकर वह चायठेला को वहीं ले आया और उसी में ठेला लगाने लगा। दोपहर करीब 12.30 बजे प्रभात मौके पर पहुंचा और उसने शत्रुघन को वहां से चाय ठेला हटाने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया।

इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रभात ने शत्रुघन को दो थप्पड़ मार दिया। मार खाने के बाद नाराज शत्रुघन ने ठेले में रखा लोहे का रॉड निकाला और प्रभात पर हमला कर दिया। रॉड से लगातार कई वार किए। इससे प्रभात वहीं ढेर हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मंदिरहसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शत्रुघन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बड़ा हादसा: 8 घंटे तक धू- धू कर जलती रही अगरबत्ती फैक्ट्री, करोड़ों का नुकसान

नजूल की जमीन
आरोपी शत्रुघन जिस जमीन पर खेती कर रहा है, वह गांव की नजूल की जमीन है। इसी के चलते प्रभात उसमें कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उसका चंदखुरी फार्म मार्ग में बड़ा रेस्टोरेंट हैं।