28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बड़ा हादसा: 8 घंटे तक धू- धू कर जलती रही अगरबत्ती फैक्ट्री, करोड़ों का नुकसान
Play video

बड़ा हादसा: 8 घंटे तक धू- धू कर जलती रही अगरबत्ती फैक्ट्री, करोड़ों का नुकसान

Fire accident in raipur: - शनिवार देर रात 2 बजे हुआ हादसा, 8 घंटोें से दमकल की 5 गाड़ियां काबू पाने में जुटी, करोड़ों के नुकसान का अंदेशा, रायपुर के भनपुरी इलाके में हुआ हादसा, आग लगने के कारणों का अब तक नहीं लगा पता।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 27 Dec 2020, 12:51 PM IST

रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री के एक युनिट में आग लगने (Fire accident in raipur) से इलाके में अफरा तफरी मच गई । आज रविवार सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।रात को आग की लपटे जब बढ़ने लगी तब एक एक करके पांच गाड़ियां बुलाने पड़ी जो अब तक आग को काबू में करने में लगे है।

दस दिनों में तीन बड़ी घटना
बता दें बीते दस दिनों के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। हाल ही में पंडरी के टैक्सटाइल मार्केट के गेट नंबर 2 के पास नेशनल टेक्सटाइल में भी आग लग गई थी। कपड़े के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की सात से आठ गाड़ियां दिनभर लगी रही। इस हादसे में करीब एक करोड़ का नुकसान भी हुआ। 3 दिन पहले रायपुर शहर के आमानाका थाना इलाके में एक पेंट की फैक्ट्री में भी इसी तरह से आग लग गई और दोपहर के वक्त लगी आग पर देर शाम काबू पाया गया था।

बड़ा हादसा: 8 घंटे तक जलता रहा अगरबत्ती फैक्ट्री, हुआ करोड़ों का नुकसान

हुआ करोड़ों का नुकसान
भनपुरी के फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील कच्चे माल में लगी आग की वजह से फैक्ट्री का पूरा कैंपस तबाह हो गया है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग पर काबू के बाद ही इस संबंध में जानकारी मिल पाएगी। बताया जा रहा है कि कारखाने में कोई इमरजेंसी प्लान ना होने की वजह से भी आग पर काबू पाने में दिक्कतें हुई, इसकी जांच की जाएगी।

Click & Read More Chhattisgarh News :

‘पत्रिका’ ड्रोनाचार्य फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट : 5 फोटो भेज सकेंगे प्रतिभागी, यहां पढ़े प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

11 माह में 1 हजार 53 चोरियां, 59 हत्या और 247 धोखाधड़ी