29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी वाहन में लगाई आग, पहले भी दो वाहनों को पहुंचा चुके हैं नुकसान

- रायपुर में वाहनों में आग लगाने, तोड़फोड़ करने वाले बदमाश सक्रिय- इससे पहले भी बदमाशों ने दो वाहनों को उसी स्थान पर पहुंचाया नुकसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Dec 2020, 1:00 PM IST

fire in bike in ajmer

बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी वाहन में लगाई आग, पहले भी दो वाहनों को पहुंचा चुके हैं नुकसान

रायपुर. राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में वाहनों में आग लगाने, तोड़फोड़ करने वाले बदमाश सक्रिय हैं। आधी रात को घर के बाहर खड़ी वाहनों में आग लगा देते हैं या फिर क्षतिग्रस्त करके फरार हो जाते हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात एक और वाहन में आग लगा दी गई। इससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार, किस्टाराम में आईईडी लगाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक राजातालाब के जयहिंद चौक के पास इमरान खान की टाटा सूमो गोल्ड वाहन खड़ी थी। रात करीब 1.48 बजे किसी ने उसमें आग लगा दी। इससे पूरी गाड़ी जल गई। घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है।

बड़ा हादसा: 8 घंटे तक धू- धू कर जलती रही अगरबत्ती फैक्ट्री, करोड़ों का नुकसान

पहले भी हो चुकी है घटनाएं
इससे पहले भी दो वाहनों को उसी स्थान पर नुकसान पहुंचाया गया है। अब तक आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। तीन माह पहले अब्दुल रईस की सवारी ऑटो चौक के पास खड़ी थी। अज्ञात बदमाशों ने ऑटो में तोड़फोड़ कर दिया। इसके एक माह बाद रफीक सिद्दकी की कार में भी किसी आग लगा दी थी। इन मामलों के आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।