Raipur News: राजधानी में 12 घंटे में 2 आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को BSUP कालोनी के फ्लैट में आग लगने के बाज सोमवार की सुबह रायपुर शंकर नगर आशोका रतन के एक सुपर मार्केट में आग लग गई और अचानक धूआ उठने लगा। स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड और पंड़री थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर काबू पाया है।