2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Firing in Raipur: फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में चली थी गोलियां, अवैध रायफल जब्त

Firing in Raipur: तेलीबांधा गोलीकांड में पुलिस ने शुक्रवार को एक और फरार आरोपी इंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से मोबाइल बंद कर शहर से भाग गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Firing in Raipur: फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में चली थी गोलियां, अवैध रायफल जब्त

Firing in Raipur: तेलीबांधा गोलीकांड में पुलिस ने शुक्रवार को एक और फरार आरोपी इंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से मोबाइल बंद कर शहर से भाग गया था। पुलिस ने हाईटेक जांच के बाद उसे पकड़ा। पुलिस को गोलीकांड के मुख्य आरोपी जनरैल की घर की तलाशी के दौरान पिस्टल व बंदूक के साथ 315 बोर का रायफल मिला है। यह मामला गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था। आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था।

Firing in Raipur: यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच एक युवती को लेकर विवाद हुआ। 6 मार्च को तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की बैठक तय हुई। लेकिन बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और आरोपियों ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी।

पहले ही चार आरोपी पुलिस शिकंजे में

इस मामले में पुलिस ने पहले ही जरनैल सिंह, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और अभिजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से पिस्टल, 12 बोर बंदूक, स्नाइपर, चाकू और दो चारपहिया वाहन (सफारी व थार) जब्त किए गए थे। घटना के बाद इंदरपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरतार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया।

आरोपी इंदरपाल सिंह (27 वर्ष), निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन के खिलाफ आर्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।