28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा का मानसून सत्र: पहले दिन विपक्ष के हंगामे से सिर्फ ढ़ाई घंटे चल सका सदन

मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामले की गूंज सोमवार को सदन में सुनाई दी।

2 min read
Google source verification
Vidhansabha

विधानसभा का मानसून सत्र: पहले दिन विपक्ष के हंगामे से सिर्फ ढ़ाई घंटे चल सका सदन

रायपुर. विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस ने रिंकू खनूजा आत्महत्या मामले को सुनियोजित राजनीतिक षडय़ंत्र बताते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार हंगामा मचाया। कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि सेक्स सीडी मामले में सीबीआई रिंकू खनूजा से लगातार पूछताछ कर रही थी, लेकिन एकाएक उसकी आत्महत्या से कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खनूजा की पत्नी ने इसे आत्महत्या का मामला मानने से इंकार करते हुए पुलिस अधीक्षक को खत भी लिखा है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ विधानसभा की हंगामेदार शुरुआत, उठा सीडी कांड से जुड़े रिंकू खनूजा आत्महत्या का मुद्दा

बघेल ने आसंदी से कहा कि पूरे मामले में चर्चा होने से बहुत सारी बातें साफ हो जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि स्थगन प्रस्ताव की सूचना समय पर मिल गई थी, लेकिन यह मामला सीबीआई के अधीन है इसलिए प्रस्ताव पर चर्चा संभव नहीं है। आसंदी के इतना कहते ही सदन में मौजूद कांग्रेस के सभी 35 सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में चले आए जहां उन्हें निलंबित कर दिया गया। हो-हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई पहले पांच मिनट के और फिर बाद में मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्रवाई सुबह ११ बजे प्रारंभ हुई थी, लेकिन हो-हंगामे के चलते ढाई घंटे में ही सिमट गई।

वेल में नारेबाजी करते 35 कांग्र्रेसी विधायक निलम्बित सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित

READ MORE: इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामले की गूंज सोमवार को सदन में सुनाई दी। कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा ने कहा कि यह मामला छत्तीसगढ़ का बेहद अहम मामला है। इस मामले पर चर्चा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है। राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि सीबीआइ केंद्र के अधीन काम करने वाली स्वायत्त संस्था इसलिए सीबीआइ जिस मामले की जांच कर रही है वह मामला विधानसभा क्षेत्र के अधीन नहीं है। उस पर चर्चा नहीं हो सकती।

मंत्री के इस कथन के बाद नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्थगन प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि रिंकू की मौत छत्तीसगढ़ में बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इस पूरे मामले में अब तक न तो फोरेसिंक जांच हुई है और न ही अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश की गई है। बघेल ने कहा कि रिंकू का हत्यारा कौन है यह बात पूरा प्रदेश जानना चाहता है। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सदन में चर्चा चाहती है, लेकिन सरकार चर्चा से बचना चाहती है। कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत ने भी आसंदी से आग्रह करते हुए कहा कि एक के बाद एक कई तरह के सीडी कांड हो रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने शून्यकाल में किसानों को बीमा राशि में ठीक ढंग से भुगतान न किए जाने का मामला उठाया तो जैजेपुर विधायक केशव चंद्रा ने बताया, उन्होंने महासमुंद विधायक विमल चोपड़ा की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई के मसले पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, उन्हें स्थगन प्रस्ताव की सूचना मिल गई है। वे समयानुसार निर्धारित करेंगे कि किस तरह से चर्चा होगी।

विधानसभा में मुददा अनसुना रह जाने के बाद कांग्रेस ने रिंकू खनूजा की मौत मामले को सडक़ पर उठाने की तैयारी की है। पार्टी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया, मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। रिंकू खनूजा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एसआइटी गठित करने की मांग उठाएगी।