24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लम्‍बे समय से इस पद की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 2 Jul 2018, 7:59 PM IST

govt job

इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लम्‍बे समय से इस पद की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (CGSRLM) ने नोटिफिकेशन जारी करके ऑफिसर, मैनेजर, कोऑर्डिनेटर, एग्जीक्यूटिव एवं एकाउंटेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए 15 जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री (कॉमर्स) के साथ डिप्लोमा / सर्टिफिकेट (टैली / एम.एस.ऑफिस) / मास्टर डिग्री + 6 माह-15 साल का एक्सपीरियंस अथवा इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

कुल पदों की संख्या : 54

रिक्त पदों का नाम -
1. चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर
2. स्टेट प्रोग्राम मैनेजर - ह्यूमन रिसोर्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन
3. स्टेट प्रोग्राम मैनेजर - सोशल मोबिलाइजेशन एंड इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग

4. स्टेट प्रोग्राम मैनेजर - स्किल्स
5. प्रोजेक्ट मैनेजर
6. प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव - लाइवलीहुड्स / फाइनेंसियल इन्क्लूज़न
7. ट्रेनिंग कम लॉजिस्टिक को-ऑर्डिनेटर
8. एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव
9. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर - फाइनेंस मैनेजमेंट
10. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर - फाइनेंसियल इन्क्लूज़न
11. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर - लाइवलीहुड्स
12. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर - सोशल मोबिलाइजेशन एंड इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग
13. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर - जॉब्स
14. ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर
15. एकाउंटेंट

आवेदन की अंतिम तिथि : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई 2018 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 01-06-2018 के अनुसार पद क्रमांक 1-6,9-13 के लिए 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पद क्रमांक - 7,8,14,15 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एेसे करें आवेदन : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू/स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

वेतनमान :
पोस्ट 1 - 1,10,000 /- रुपए
पोस्ट 2,3 - 66,000-88,000 /- रुपए
पोस्ट 4,5 - 80,000 /- रुपए
पोस्ट 6 - 44,000 /- रुपए
पोस्ट 7 - 20,000-30,000 /- रुपए
पोस्ट 8 - 20,000 /- रुपए
पोस्ट 9-13 - 44,000 /- रुपए
पोस्ट 14 - 33,000 /- रुपए
पोस्ट 15 - 16,445 /- रुपए

www.bihan.gov.in पर विजिट करें या नोटिफिकेशन के लिए यहां [typography_font:14pt;" >क्लिक करें।