सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बृजेश सिंह ने बताया कि रायपुर के फाफाडीह स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक एसपी कालरा, तत्कालीन मैनेजर जितेंद्र राव ने चंदेला बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालिका शारदा सिंह, आर्किटेक्ट देवेंद्र पहाड़ी और विलास राव के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 114 लोगों को रायपुरा स्थित अमरोहा कॉलोनी में मकान बनाकर देने के नाम पर ठगी की।