
CG News: होली बुधवार को है। अब फूड एंड ड्रग विभाग के अफसर जागे हैं। सोमवार को राजधानी के विभिन्न एरिया में मिठाई दुकानों व पान ठेलों से सैंपल लिए गए। ऐसे में फूड विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। केवल एक दिन बाकी रहने पर कार्रवाई केवल रस्मी लग रही है। क्योंकि जब्त सैंपल की रिपोर्ट जब आएगी, तब तक मिठाई को लोग खा चुके होंगे। मोबाइल लैब में 94 सैंपल लेकर मौके पर ही जांच की गई। इसमें 5 अमानक निकले।
नूरजहां खातून दुकान से 2.30 लाख कीमत का 37 कंटेनर शहद जब्त किया गया। कैफे बैंगलुरु से बेन्ने मसाला दोसा, न्यू नाइस बेकरी से नाइस ब्रेड नूरजहां खातून से शहद, जय दुर्गा पान मसाला से तंबाकू युक्त गुटका, राजस्थान ढाबा एवं थाली रेस्टोरेन्ट से स्टीम राइस का सैंपल लिया गया। इसी तरह सुपर स्वीटस से लूज पेडा, बीकानेर मिठाईवाला से लूज खोया, शारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट से पेड़ा का सैंपल लिया गया।
मोबाइल यूनिट लैब में मौके पर ही जांच
फूड एंड ड्रग विभाग के पास मोबाइल यूनिट लैब है, जिसमें सैंपलों की जांच मौके पर करने की सुविधा है। इसके बावजूद इसमें कोताही बरती जाती है। न्यू जनता होटल से कलाकंद का विधिक नमूना लिया गया। कुछ सैंपलों को जांच के लिए कालीबाड़ी स्थित स्टेट लैब भेजा गया है।
Published on:
03 Mar 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
