
Raipur Crime News: गंज इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री से मारपीट हो गई। मारपीट करने वाले युवक ने पीड़ित के घर तक पीछा भी किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रमन मंदिर वार्ड निवासी अरुण भद्रा के मोहल्ले में सचदेव धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। अरुण रात करीब 11.30 बजे अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। रोड जाम होने के कारण वे रोड क्लियर कराने लगे।
इस दौरान राहुल नामदेव उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग पहुंचे। बीच बचाव किया। इसके बाद अरुण अपने घर पहुंचे, तो आरोपी युवक ने भी बाइक से उनके घर तक पीछा किया। वहां पहुंच कर शराब की बोतल दिखाकर धमकी दी। इसके बाद चला गया। मामले की शिकायत अरुण ने गंज थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Updated on:
29 Apr 2024 01:16 pm
Published on:
29 Apr 2024 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
