
Manmohan Singh Death
Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया है। चुनावी रैली को संबोधित करने प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने रायपुर के इनडोर स्टेडियम से नेताओं को बड़ी सीख दी थी। वे 9 नवम्बर 2013 को आए थे। उन्होंने कहा था कि संयम खोकर विपक्षी नेताओं के विरुद्ध ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो अपमानजनक हो। किसी भी राजनीतिक दल का मकसद सत्ता में आना होता है, लेकिन सत्ता के लालच में किसी भी दल को सस्ती राजनीति का रास्ता अख्यितयार नहीं करना चाहिए।
झीरम हमले में शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा था कि यह हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह भी जानता हूं कि इस तरह की घटनाओं से देश व कांग्रेस का मनोबल कम नहीं होगा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जो कुर्बानी दी है, इससे जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। झीरम हमले पर उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा था कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी होती है, लेकिन, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
मनमोहन सिंह ने कहा था कि नेता ज्यादा उत्साहित होकर भारत के इतिहास और भूगोल तक को बदल डालते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तौर पर हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि सही तस्वीर जनता के सामने रखें और गुमराह करने वाले प्रचार के बारे में सचेत करें। सिर्फ बड़े मंचों से बड़ी-बड़ी बातें बोलने से भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती।
आपको बता दे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रायपुर के इनडोर स्टेडियम में 9 नवम्बर 2013 को सभा संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने रायपुर के नेताओं को सयम की सीख दी थी।
Published on:
27 Dec 2024 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
