
कॉलगर्ल की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी (Photo source- Patrika)
Fraud: खमतराई इलाके में एक युवक को एस्कार्ट सर्विस देने के नाम पर ऑनलाइन ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संन्यासीपारा निवासी अंकुश सिंह को रात करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया।
उसने खुद को एस्कार्ट सर्विस का एजेंट बताते हुए कहा कि कॉलगर्ल बुक किया है। अंकुश ने इससे इनकार किया। इसके बाद भी वह व्यक्ति उसे कॉलगर्ल से बातचीत करने के नाम पर धमकाने लगा। इसके बाद एक दूसरे मोबाइल नंबर से उसके पास मैसेज आया, जिसमें 13 हजार रुपए उसके बैंक खाते में जमा होना लिखा था।
Fraud: यह रकम लड़कियों को भेजने के एवज में मिलने की जानकारी देकर आरोपी ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे डरकर युवक ने उसके बताए अनुसार बैंक खातों में पैसे जमा करना शुरू कर दिया। उसने 11 बार में कुल 91 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने और ज्यादा रकम की मांग शुरू कर दी। इसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Published on:
20 Jun 2025 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
