11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Fraud: ऑनलाइन लोन लेने के चक्कर में डॉक्टर से डेढ़ लाख से ज्यादा की ठगी

Online Fraud: डॉक्टर बी किरन पल्लीवार के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बजाज फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए अपने सीनियर राहुल शर्मा से बात कराया। राहुल ने बताया कि बजाज फायनेंस कंपनी पॅालिसी अगेंस्ट लोन दे रही है। इसमें 5 से 20 लाख रुपए का लोन आसानी से और एक सप्ताह के भीतर दिया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
File Photo

File Photo

Online Fraud: रायपुर. ऑनलाइन लोन लेने के चक्कर में एक महिला डॉक्टर ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। साइबर ठग ने 15 लाख रुपए लोन देने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी डॉक्टर बी किरन पल्लीवार के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बजाज फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए अपने सीनियर राहुल शर्मा से बात कराया। राहुल ने बताया कि बजाज फायनेंस कंपनी पॅालिसी अगेंस्ट लोन दे रही है। इसमें 5 से 20 लाख रुपए का लोन आसानी से और एक सप्ताह के भीतर दिया जा रहा है।

ऐसे दिया झांसा
इस स्कीम के तहत कुछ लोगों के नाम का चयन किया गया है, जिसमें आपका नाम भी है। इसमें कुल लोन का 10 फीसदी राशि और प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद एक सप्ताह में लोन आपके बैंक खाते में आ जाएगा। इससे महिला डॉक्टर ठग के बातों में आ गई। इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपए लोन के लिए सहमति दे दी। इसके बाद ठगों ने उनसे 15 लाख रुपए लोन का 10 फीसदी राशि 1 लाख 50 हजार रुपए और 5 हजार रुपए प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में चार किस्तों में उनके खातों में जमा कर दिया। इसके बाद लोन की राशि एक सप्ताह बाद भी उनके खाते में नहीं आई, तो उन्होंने साइबर ठग राहुल को फोन किया। इसके बाद ठग ने स्वीकृत लोन राशि में 9 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। इसको जमा करने के बाद ही लोन की राशि मिलेगी। इससे पीड़िता को शक हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।