28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश चतुर्थी पर इस बार लाए गोबर के गणेश, घर में आएगी सुख-संवृद्धि और…

Ganesh Chaturthi 2019: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार इको फ्रेंडली मूर्तियों (Eco Friendly Ganesh Idol) का प्रचलन तेजी बढ़ा है। इस बार गोबर के गणेश (Gobar Ganesh) की प्रतिमाओं को बनाया गया।

2 min read
Google source verification
गणेश चतुर्थी पर इस बार लाए गोबर के गणेश, घर में आएगी सुख और संवृद्धि

Ganesh Chaturthi 2019: Cow dung Ganesha idol for happiness, money

रायपुर. Ganesh Chaturthi 2019: देश भर में इस बार गणेश चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) का त्योहार 2 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा को घर में लाया जाता है। भगवान गणेश के आगमन की तैयारियां जोरो-शोरों पर है।

पिछले कई वर्षों से इको फ्रेंडली गणपति (Eco Friendly Ganesh Idol) चलन तेजी से बढ़ा है। हर कोई अपने घर-मंदिर में इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति की ही स्थापना कर रहा है। इसका मकसद यही है कि इससे अपने तालाब और नदियों को प्रदूषित होने से बचाया सकें। यह भी कहा जाता है कि गोबर के बने गणेश की मूर्ति की स्थापना से घर में सुख और संवृद्धि आती है।

रायपुर के एक सामाजिक संगठन ने भी इको फ्रेंडली गणेश को लेकर अनोखी मुहिम की शुरुआत की है। सामाजिक संगठन पहल सेवा समिति ने तालाब और नदियों को प्रदूषित होने से बचाया सकें, इसके लिए गोबर के बने हुए गणेश की मूर्तियों का मुफ्त वितरण कर रहे हैं।

संगठन के सदस्य का कहना है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमेशा की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली मूर्तियों का प्रचलन तेजी बढ़ा है। इसके चलते इस बार गोबर के गणेश (Gobar Ganesh) की प्रतिमाओं को भी बनाया गया। गोबर के बने गणेश प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इस वजह से गोबर और मिट्टी के बने गणेश की प्रतिमा को तैयार किया गया। गोबर से बने गणेश की प्रतिमाओं को नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने गोबर के गणेश बनाने और मुफ्त वितरण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना। साथ ही असभ्यता से रुढ़ीवादी तक, अज्ञानता और अनेक प्रकार की गंदगी भरे वातावरण और माहौल से गणपति और पर्यावरण को बचाना है। इस बार गणपति विसर्जन इको फ्रेंडली से करना है, न कि नदियों और तालाबों में डुबोना है।

गोबर गणेश के ये हैं फायदे (Cow Dung Ganesha Benefits)
- शास्त्रों के अनुसार गोबर में हमेशा लक्ष्मी का वास बताया गया है।
- इसमें रिद्धि-सिद्धि एवं तैतीस कोटि देवताओं का तेज समाया रहता है।
- जब हम अपने हांथों से गौर गणेश का निर्माण करते हैं, तब गोबर के रस में विद्यमान ऊर्जा हमारे शरीर में प्रवेश कर विभिन्न शारीरिक, मानसिक विकृतियों, रोगों को दूर करने में सहायक होती है।
- हमारे प्रतिरोधक एवं प्रतिरक्षात्मक तंत्र को गोबर की ऊर्जा सुदृढ़ करती है।Ganesh Chaturthi 2019