वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश जी को विराजमान करने के लिए ब्रह्म स्थान, पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व कोण शुभ माना गया है। ऐसा करने से मंगलदायक परिणाम की प्राप्ति होती है लेकिन भूलकर भी इन्हें दक्षिण और दक्षिण पश्चिम कोण यानी नैऋत्य में नहीं रखें इससे हानि होती है। इस बात का ख्याल रखें कि जब आप गणेश प्रतिमा स्थापित करने हेतु घर में प्रवेश करें तो गणपति की सूंड बाईं तरफ मुड़ी होनी चाहिए।