11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

चड्डी-बनियान, पत्थर गैंग जैसे गिरोह ने मचाया आतंक, शहर के आउटर में कर रहे चोरियां

CG Crime News: रायपुर के आउटर में दूसरे राज्य के चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। आरंग, धरसीवां, खरोरा, अभनपुर जैसे इलाकों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
चड्डी-बनियान, पत्थर गैंग जैसे गिरोह ने मचाया आतंक(photo-unsplash)

चड्डी-बनियान, पत्थर गैंग जैसे गिरोह ने मचाया आतंक(photo-unsplash)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के आउटर में दूसरे राज्य के चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। आरंग, धरसीवां, खरोरा, अभनपुर जैसे इलाकों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरियों के पीछे चड्डी-बनियान गिरोह है। वहीं मध्यप्रदेश का पत्थर गैंग भी चोरियां कर रहा है।

पिछले 6 माह में रायपुर में करीब 500 चोरियां हो चुकी हैं। इनमें ताला तोड़कर चोरी की अधिकांश घटनाओं में लोकल के साथ दूसरे राज्य के चोरों का हाथ है। आरंग के दीनदयाल कॉलोनी में हुई चोरी में चड्डी-बनियान पहने चोर शामिल थे।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, पीड़िता अब भी गंभीर, फरार आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: मजदूरों जैसा हुलिया

चड्डी-बनियान और पत्थर गैंग के लोग अपना हुलिया मजदूरों जैसा रखते हैं। सूने मकान का पता चलते ही रात में धावा बोलते हैं। चेहरा ढंककर रखते हैं। हाथ में डंडा या पत्थर रखते हैं। दोनों गैंग कई बार चोरियां कर चुका है। 2024 में रायपुर जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कुल 1497 चोरियां हुई थी। इन चोरियों में चोर 7 करोड़ 3 लाख 44 हजार रुपए का माल ले भागे थे। पुलिस ने 3 करोड़ 35 लाख 64 हजार रुपए ही बरामद किए। 369 आरोपी पकड़े गए ।

केस-1

आरंग के दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले गजेंद्र कुमार साहू के घर 15 जून को चोरी हो गई थी। उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर डेढ़ लाख से ज्यादा का माल ले भागे थे। चोरी करने वालों का हुलिया चड्डी-बनियान गिरोह जैसा था।

मोबाइल का नहीं करते इस्तेमाल

इस गैंग के चोर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। बिना मोबाइल के ही वारदात को अंजाम देते हैं। इसके चलते इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ये कई घरों में चोरियां करने के बाद दूसरे शहर में चले जाते हैं। चोरी करते समय कोई देख लेता है, तो पत्थर से हमला करते हैं। इनका फोकस नकदी और जेवरों पर ही होता है। लोकल चोर गिरोह नकदी और गहनों के साथ इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान भी चुराते हैं।

केस-2

उरला के बिरगांव निवासी जेठूराम साहू अपने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 1 जून की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला और ताला तोड़कर नकदी व गहने ले भागे। चोर साढ़े तीन लाख कैश और जेवर लेकर भाग निकले।