
mms viral
एक युवक ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर के खम्हारडीह इलाके का है।
पुलिस के मुताबिक शुभांकर का एक युवती से प्रेम संबंध था। इस दौरान उसने युवती की कुछ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद जब युवती से ब्रेकअप हुआ, तो अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
4 साल की बच्ची का होगा कलमबद्ध बयान
डीडी नगर इलाके में हुई घटना में अपनी मां और नानी की बेरहमी से हत्या होते देखने वाली 4 साल की मासूम बालिका का कलमबद्ध बयान नहीं हो पाया। पुलिस ने आवेदन ही गलत बनाया था, जिससे जज ने उन्हें लौटा दिया। बालिका का कलमबद्ध बयान इसलिए करवाया जा रहा है कि मर्डर की एक वही चश्मदीद है और उनका कलमबद्ध बयान नहीं कराया गया, तो पूरी घटना को भूल सकती है। इससे आरोपी को बरी होने का मौका मिलने की आशंका रहती है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कबीर नगर निवासी सौरभ उपाध्याय ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी मनीषा और उनकी मां रमा पांडे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के समय 4 साल की उनकी बेटी मौजूद थी। उसने घटना को देखा था और उसके बताए अनुसार ही पुलिस ने सौरभ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
Published on:
21 Oct 2022 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
