14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीडिया के खिलाफ साजिश रचने में सरकार माहिर: भाजपा

Raipur News: रायपुर के पत्रकार सुनील नामदेव के खिलाफ बिलासपुर और रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से उनके साथ शासन-प्रशासन अत्याचार कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Government adept in plotting against media: BJP

पत्रकार की पीड़ित पत्नी ने भी लगाए आरोप

Chhattisgarh News: रायपुर के पत्रकार सुनील नामदेव के खिलाफ बिलासपुर और रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडेय, विधायक अजय चंद्राकर और पीड़ित पत्रकार की पत्नी मनमीत कौर नामदेव ने प्रेस वार्ता ली।

यह भी पढ़े: CG Govt job: चौकीदार, सहायक ग्रेड 3 समेत अन्य पद के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शासन-प्रशासन कर रहा अत्याचार

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से उनके साथ शासन-प्रशासन अत्याचार कर रहा है। इतना ही नहीं उनके पति को हिरासत में रखा (cg news) गया है। उनका घर तुड़वा दिया गया। वहीं 5 दिन पहले पुलिसकर्मी हमारे घर में दाखिल हो गए। जिसमें माना थाना पुलिस के साथ बिलासपुर पुलिस भी मौजूद थी।

जिसके बाद उन्होंने मेरे पति का कंम्यूटर को लेकर चले गए। इतना ही नहीं वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस (raipur news) ने जबरन पति को गिरफ्तार कर ले गए।

यह भी पढ़े: रेप पीड़ित छात्रा का अबॉर्शन, आरोपी को सजा दिलाने भ्रूण सुरक्षित रख डीएनए टेस्ट का आदेश