24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज पेश होगा साय सरकार का तीसरा बजट! महिलाओं, युवाओं और किसानों पर खास फोकस, विजन 2047 की झलक

Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार यानी आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा साय सरकार का तीसरा बजट, इन क्षेत्रों पर होगा फोकस(photo-patrika)

Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार यानी आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा। बताया जा रहा है कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विजन 2047 की दिशा में ठोस रोडमैप पेश करेगा।

Chhattisgarh Budget 2026-27: इन क्षेत्रों पर रहेगा मुख्य जोर

सरकार इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे सकती है। सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए नई योजनाओं और मौजूदा योजनाओं के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है और यह 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

तीन प्रमुख विधेयक होंगे पेश

सत्र के दौरान तीन अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है। यह विधेयक वर्ष 1968 के पुराने कानून को बदलते हुए जबरन मतांतरण के मामलों में कठोर सजा का प्रावधान करेगा। धोखाधड़ी या प्रलोभन देकर मतांतरण के मामलों में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया जा सकता है। इस विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले राज्य सरकार ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के संबंधित कानूनों का अध्ययन किया है।

सत्र में उठेंगे हजारों सवाल

विधानसभा सचिवालय के अनुसार पूरे सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी विचार किया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र और बजट दोनों ही सरकार की आगामी रणनीति और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेंगे।