
रायपुर . छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाथियों का तांडव फैला हुआ है। रायपुर के आरंग से लगे हुए गांव गुल्लू और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का दल घूम रहा है। यहां फल और सब्जियों की बाड़ी होने और पास में ही बोर होने के कारण हाथियों का दल यहां से हिलने का नाम नहीं ले रहा है।
वही ग्रामीणों में इतनी बड़ी तादाद में पहुंचे हाथियों के दल को देखकर दहशत की स्थिति है। बता दे कि पिछले दिनों हाथियों ने कुछ लोगों की जाने ली है और साथ ही कई घर भी तोड़ दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र से यहां की दूरी सिर्फ 10 किलोमीटर है। मैट्स कॉलेज से लगे हुए एक खेत में हाथियों का झुंड सुबह से ही डेरा जमाए हुए हैं। इस झुंड में कुल 18 हाथी है। इस झुंड में 5 बच्चे 8 मादा हथिनी और चार दंतैल हाथी शामिल हैं। गांव वालों ने बताया है कि जुलाई से लेकर अब तक करीब सात से आठ बार हाथियों का दल इस गांव में आ चुका है।
यहां ककड़ी, टमाटर, गोभी सहित हरे साग-सब्जियों की खेती की होने की वजह से हाथियों का दल अपनी भूख और प्यास मिटाने खेत का चक्कर लगा रहे हैं। हाथियों ने ककड़ी और सब्जी भाजी के फसलों को बुरी तरह से रौंदा है।
लोग खेतों में आग लगाकर हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चारों ओर से ग्रामीणों द्वारा खेत को घेर लिए जाने की वजह से हाथियों का दल बाहर नहीं निकल पा रहा है। कई बार गुस्से में आकर हाथी ग्रामीणों को दौड़ा भी रहे हैं। हाथियों की चिंघाड़ने की वजह से क्षेत्र का पूरा हिस्सा गूंज रहा है।
Published on:
29 Apr 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
