24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Cinema: छमाही रिपोर्ट! 15 फिल्में हुईं रिलीज, 13 नहीं निकाल पाईं लागत… सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर और एक हिट

CG Cinema: रायपुर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा की छमाही बीत चुकी है। इस दौरान 15 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से 1 ब्लॉकबस्टर और एक हिट हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 10 Jul 2025, 1:53 PM IST

छमाही रिपोर्ट! 15 फिल्में हुईं रिलीज(photo-unsplash)

छमाही रिपोर्ट! 15 फिल्में हुईं रिलीज(photo-unsplash)

CG Cinema:ताबीर हुसैन. छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा की छमाही बीत चुकी है। इस दौरान 15 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से 1 ब्लॉकबस्टर और एक हिट हुई। बाकी फिल्में लागत नहीं निकाल पाईं। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्हें दर्शकों ने प्यार दिया लेकिन वे हिट कैटेगरी में शामिल नहीं हो पाईं। सीजी फिल्म इंडस्ट्री को पहली हिट 18 अप्रैल को मिली जब सुहाग रिलीज हुई।

CG Cinema: इन फिल्मों पर कंट्रोवर्सी

इसके बाद 16 मई को मोर छैंया भुईयां 3 रिलीज हुई। इसने भी सफलता के झंडे गाड़े। दोनों फिल्मों ने 50 दिन पूरे किए। मोर छैयां भुईयां ने 50 दिन में 11 लगभग करोड़ रुपए कमाए वहीं सुहाग ने लगभग ढाई करोड़ का बिजनेस किया। वितरक लकी रंगशाही ने बताया, अमलेश नागेश स्टारर दो फिल्में रिलीज हुईं। ट्रेड को दोनों से बिजनेस की अच्छी उम्मीद थी लेकिन बात नहीं बनी।

साल की शुरुआत कंट्रोवर्सी के नाम रही। डोली लेके आजा और टीना टप्पर में पहले पोस्टर वार के आरोप लगे फिर यही बात सोशल मीडिया में चर्चे बटोरती रही। अमलेश नागेश को इतना ट्रोल किया गया कि उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

इनका हुआ प्रदर्शन

सुकवा : 10 जनवरी

डोली लेके आजा : 17 जनवरी

टीना टप्पर : 24 जनवरी

झिटकू मिटकी : 7 फरवरी

कईसे बंधना म बांधे रे : 27 फर.

यादव जी के मधु जी : 28 फरवरी

आ गले लग जा : 7 मार्च

लॉक डाउन के मया: 15 मार्च

मया के पाती : 21 मार्च

झन झाबे परदेस : 21 मार्च

मया बिना रहे नई जाए : 4 अप्रैल

सुहाग : 18 अप्रैल

गुईयां 2 : 2 मई

मोर छैंया भुईयां 3 : 16 मई

संगी रे लहुट के आजा : 20 जून

छाया रहा भाई-बहन के स्क्रीन शेयर का मुद्दा

4 अप्रैल को रिलीज हुई करण-किरण अभिनीत मया बिना रहे नई जाए विवादों में आ गई। रियल लाइफ में भाई-बहन और रील में रोमांटिक जोड़ी के चलते रिलीज से पहले ही सुर्खियों में रही।