10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanuman Ansh Film: फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर टैक्स फ्री! CM साय बोले- फिल्म देखने के बाद लेंगे निर्णय

Hanuman Ansh Tax Free: छत्तीसगढ़ सरकार ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार कर रही है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि फिल्म देखने के बाद फैसला लिया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Hanuman Ansh Film

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ट्रैक्स फ्री करेगी सरकार (Photo Source- AI Create)

Hanuman Ansh Film: छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सरकार की ओर से बड़ा संकेत मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला सीधे तौर पर लेने के बजाय पहले वह संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद ही इसे टैक्स फ्री करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।

Chhattisgarh Government: संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि वह संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। यानी सरकार फिल्म देखने और उसके विषय-वस्तु को समझने के बाद ही अंतिम निर्णय करेगी।

चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर भी बोले CM

वहीं चांपा में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत के मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और सरकार पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। CM साय ने कहा कि किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच के आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा।

कलेक्टरों की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी अभियान के तहत 12 बिंदुओं पर अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

इन कार्यक्रमों को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों, संचालन और जनभागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं और सेवा से जुड़े कार्यों से जोड़ना है। इसके लिए जिलों में कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है।