29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम: भीषण गर्मी से झुलसा प्रदेश, लेकिन इन इलाकों में बारिश से मिल सकती है राहत

दोपहर में बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाके में सन्नाटा पसरने लगा है

2 min read
Google source verification
CG news

रायपुर . राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को राजधानी में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। चुभन वाली धूप पडऩे से दोपहर में बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाके में सन्नाटा पसरने लगा है।

Read More News: दो घंटे ऑपरेशन करने के बाद सांप को आया होश, फिर आगे क्या हुआ जानकर रह जायेंगे हैरान...

पिछले साल 30 मार्च को ही अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा, जो इस साल दो डिग्री कम है। उधर ओडिशा में चक्रवात से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है। बारिश होने से तापमान में कमी तो आएगी साथ ही लोगों को कुछ हद तक राहत भी मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। राजधानी में सामान्य तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

सूरज की तपिश से झुलसा प्रदेश
शनिवार सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान दिखे। 10 बजे के बाद से ही लोगों को धूप चुभने लगी। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग स्कार्प बांधकर घर से बाहर निकले तो। एेसा हाल सिर्फ रायपुर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज का दिन बेहद गर्म रहा। मार्च माह के बाकी दिनों के मुताबिक आज का तापमान 1 डिग्री ज्यादा था। पिछले वर्ष 2017 में 30 मार्च को तापमान 41.6 रहा था। वहीं, आज का तापमान 41. 5 डिग्री है।

तापमान एक नजर में
रायपुर 40.4
माना 40.5
बिलासपुर 40.7
पेंड्रारोड 38.8
अंबिकापुर 38.9
जगदलपुर 38.6
दुर्ग 39.8

दस साल में मार्च में सबसे अधिक तापमान
2008-19 मार्च 37.1
2009-31 मार्च 40.3
2010-23 मार्च 41.6
2011-30 मार्च 40.0
2012 -22 मार्च 40.0
2013-29 मार्च 39.1
2014-31 मार्च 40.3
2015- 28 मार्च 39.6
2016- 26,27 मार्च 39.6
2017- 30 मार्च 41.6
(डिग्री सेल्सियस में)