अगस्त में झड़ी का ट्रेंड रहा है। भूजल वैज्ञानिकों के अनुसार झड़ी होने का फायदा ये है कि इससे भूजल स्तर चार्ज होता है। तेज बारिश नालियों के माध्यम से नदी-नालों में बह जाता है। इससे वॉटर रिचार्ज नहीं होता। हालांकि शहरों में कंक्रीटीकरण के कारण वॉटर रिचार्ज में परेशानी हो रही है, लेकिन रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इसमें मदद करता है।