CG Monsoon 2025: बालोद जिले में मानसून की बेरुखी चिंता का कारण बनी हुई है। बीते साल की तुलना में इस साल काफी कम बारिश हुई है। जबकि आषाढ़ माह बीतने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम 4.30 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इससे किसानों के मुरझाए चेहरे में खुशी आ गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।