पिछले 24 घंटे में बलौदा व सोनाखान में भारी बारिश हुई। बलौदा में 9 व सोनाखान में 8 सेमी पानी बरस गया। तिल्दा में 5, माना, धरसींवा, बोरई, खरोरा, खैरागढ़ में 4, धमधा, जनकपुर, भरतपुर, अहिवारा, मैनपुर, लाभांडी, मनेंद्रगढ़, बेरला व बरपाली में 3-3 सेमी पानी गिरा। कई स्थानों पर एक से दो सेमी बारिश हुई है।