1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hit And Run Case: अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार ने की इंसाफ की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

CG Accident News: रायपुर शहर में हिट एंड रन मामले में पुलिस अब तक कार चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। परिवार ने मामले में इंसाफ की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification

Hit And Run Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हिट एंड रन मामले में पुलिस अब तक कार चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। गुरुवार सुबह तेज रफ़्तार कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले मनोज पंसारी (43) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। परिवार ने मामले में इंसाफ की मांग की है।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: सड़क हादसों में नहीं लग रहा लगाम, सालभर में सड़क हादसे में 182 लोगों ने गवाईं जान

CG Accident News: हिट एंड रन केस

मनोज पंसारी रोज सुबह बूढ़ापारा गार्डन के पास मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। तड़के 4:30 बजे बूढ़ातालाब की ओर से आ रही तेज रतार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज 10 फीट दूर दीवार से टकरा गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।