
Holi Special Train: होली त्योहार पर रेलवे की खास तैयारी! (photo-patrika)
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष व्यवस्था की है। जोन के अंतर्गत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे संचालित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इन 70 फेरों में से 14 फेरे SECR के दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया स्टेशनों से प्रारंभ होंगे, जबकि 56 फेरे जोन के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगे।
दुर्ग से 1 और 2 मार्च को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 2 और 3 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड होते हुए जाएगी।
गोंदिया से 1 व 2 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 3 व 4 मार्च को संचालित होगी।
दुर्ग से 1 मार्च को और मधुबनी से 2 मार्च को झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ में होगा।
गोंदिया से 2 मार्च को तथा पटना से 3 मार्च को चलेगी।
बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी को बल्हारशाह होकर संचालित होगी।
SECR से होकर 56 फेरे अन्य राज्यों को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनों के गुजरेंगे। जारी सूची के अनुसार तिरुपति–रक्सौल, चर्लपल्ली–रक्सौल, पटना–चर्लपल्ली, हटिया–दुर्ग और चर्लपल्ली–दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, भाटापारा और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।
रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को होली के दौरान बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी लेने की अपील की है।
Published on:
27 Feb 2026 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
