
राष्ट्रीय सचिव, संगठन/दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा (Photo Patrika)
Raipur News: NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया।
हनी बग्गा लगातार 2 वर्षों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव NSUI ने जीता उसके बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को दिया।
राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझे दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं यह संगठन की जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Published on:
21 Jul 2025 12:51 pm
