18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़ों से होली के रंग छुड़ाने हों तो ये घरेलू नुस्खे अपनाइए

होली में रंगों से परहेज भला कौन करेगा लेकिन कुछ लोग कलर न छूटने के डर से दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में आज आपको ऐसे टिप्स दे रहे हैं रंग तो आसानी

2 min read
Google source verification
cg news

रायपुर . होली के रंग एेसे होते हैं कि वे बहुत आसानी से नहीं छूटते। हालांकि होली पर लोग अलग से कपड़े पहनते हैं ताकि खेलने के बाद उसे धोने का झंझट ही न रहे। लेकिन यह पर्व एेसा है कि आप सोच रहे होते हैं कि खेल खत्म हो गया और उसी वक्त कोई न कोई रंग उड़ेल देता है। एेसे में आपको कुछ घरेलू टिप्स दे रहे हैं जिससे कि कपड़ों का रंग आसानी से छूट सके।


चमक ला सकते हैं

रंग लगे कपड़ों में चमक लाने में सफेद वेनेगर कमाल साबित हो सकता है। भिगोए कपड़ों में महज आधा से एक कप वेनेगर डालकर कपड़ों में चमक ला सकते हैं। एक बात आपको ध्यान रखनी होगी कि यह आइडिया सिर्फ कॉटन क्लाथ में ही काम आएगा।

बेकिंग सोडा कारगार


बेकिंग सोडा रंग छुड़ाने में कारगार होगा। बेकिंग सोडा को ज्यादा इफेक्टिव बनाना हो तो ब्लीच के साथ उपयोग करें।

डिश सॉप का यूज

बर्तनों को चमकाने वाला साबुन होली में रंग लगे कपड़ों को भी चमका सकता है। है न हैरानी की बात? अगर बर्तन धोने के लिए डिश वॉश पाउडर का यूज कर रहे हैं तो भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

नींबू का रस

नींबू का रस हर दृष्टिकोण से फायदेमंद होता है। सेहत के लिए लाभकारी मो माना ही जाता है। कलर छुड़ाने में इसका जवाब नहीं। रंग लगे कपड़ों में करीब एक घंटे तक नींबू का रस लगाकर रखें। इसके बाद साबुन से वॉश कर लें। होली के रंग से निजात मिल जाएगी।

कलर रिमूवर डाई


गहरे दाग को मिटाने के लिए कलर रिमूवर डाई बाजार में उपलब्ध है। इसका उपयोग भी रंग को छुड़ाने में किया जा सकता है। लेकिन इसका साइड इफेक्ट ये है कि कपड़े की क्वालिटी पर नेगेटिव असर पड़ता है।

दही भी यूजफूल

होली का रंग लगे कपड़ों को दही या मही में भिगो दीजिए। जिस जगह पर दाग है उसे हल्का मसाज करें। हालांकि एक बार में ही दाग पूरी तरह नहीं निकल पाएंगे। हल्के जरूर होंगे। दोबारा इस विधि का इस्तेमाल करने पर रंग छूट जाएगा।