27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमजोर सिस्टम की वजह से बादल खेल रहे आंख-मिचोली, कुछ दिनों तक एेसा होगा मौसम

प्रदेश के कुछ संभागों के जिलों में हल्की से तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है

2 min read
Google source verification
mausam

कमजोर सिस्टम की वजह से बादल खेल रहे आंख-मिचोली, कुछ दिनों तक एेसा होगा मौसम

रायपुर. प्रदेश में रविवार को मानसून कमजोर रहा । आज सुबह से कई क्षेत्रों में धूप व बादल आंख मिचोली खेलते नजर आ रहे हैं । कल रातभर मौसम सामान्य रहने के कारण आज मौसम का मिजाज गरम सा है। रविवार को मानसून राजधानी सहित प्रदेश में कमजोर रहा। इसी वजह से प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे।

शाम को लोकल सिस्टम की वजह से एक-दो स्थानों पर बौछारें पड़ी। इसके बाद फिर से मौसम हल्का साफ हो गया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और समीपवर्ती क्षेत्र पर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी ऊंचाई के बीच ऊपरी वायु का एक चक्रवाती घेरा बना है। इस कारण से प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। आगामी दो दिन तक प्रदेश में मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का मौसम सामान्य रहेगा । प्रदेश के कुछ संभागों के जिलों में हल्की से तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा राजधानी समेत कुछ अन्य इलाकों में बादलों के छाए रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से ठंडी हवाएं चल रही थी और कल अचानक मौसम में बदलाव से उमस की स्थिती पैदा हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और समीपवर्ती क्षेत्र पर माध्य समुद्र तल से १.५ से ४.५ किमी ऊंचाई के बीच ऊपरी वायु का एक चक्रवाती घेरा बना है। जिसके कारण शहर में लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है। अनुमानत: आज का मौसम भी कुछ एेसा ही रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग