24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड़बड़ी: ठेकेदार की लापरवाही से धंस गई 300 मीटर की नाली

विधायक पहुंचे निरीक्षण करने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 10 Sep 2018, 12:48 PM IST

system

चर्चा... विधायक जंघेल गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा भी किए।

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. गंडई से लगा हुआ ग्राम भुरभुसी में रोड व नाली निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लाखों की लागत से किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा जमकर गड़बड़ी की जा रही है। आलम यह है कि एक ही बारिश में नाली धसक गयी है। नाली से लगे गड्ढों को भरा नहीं गया, गाँव के अंदर सीसी रोड बनाया गया है परंतु साईड सोल्डर नहीं बनाया गया है जिससे आमने-सामने गाड़ी आने-जाने से गाड़ी के पहिया नीचे उतर जाने का खतरा बना रहता है। नाली की चौड़ाई कम है और पूरे गांव के पानी को इसी नाली में जोड़ दिया गया है जिससे गांव वालों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का लगाया आरोप
विधायक ने कहा कि नाली निर्माण के समय हादसा हुआ है। दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए कमीशनखोरी के खेल खत्म होनी चाहिए। अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत है। ग्रामीणों की समस्या का ध्यान नही दिया गया। दीवार में दबी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तिवारी की जान तक जाने का खतरा था। हादसे में गंभीर बात है अधिकारी व ठेकेदार ने सुध नही लिया है। आज भी खतरा बना हुआ है। हादसे में घायल को गंभीर छोट आयी है जिसका ऑपरेशन हुआ है। परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। नाली निर्माण की लापरवाही से नंदिनी तिवारी, झुनिया बाई, गेंदलाल साहू के घर की दीवार गिर गयी है। अधिकारियों के द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है। विधायक के साथ दौरे में दिलीप ओगरे, दामोदर जायसवाल, मोहसिन खान, गोवर्धन साहू अन्य शामिल रहे।

ग्रामीणों की दीवारें भी ढह गई
हादसे में घायल भुरभुसी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदिनी तिवारी जिंदगी और मौत के बीच हास्पिटल में झूल रही है। ग्रामीणों ने बताया की जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार मौके पर अब तक नही पहुँचे है। खैरागढ़ के विधायक गिरवर जंघेल को खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कल मौके पर पहुँचे। विधायक गिरवर जंघेल ने ग्रामवासियों से मुलाकात की जंघेल को गांव की महिलाओं ने अपनी समस्या विस्तार से बतायी।